Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना को लेकर बड़ा अपडेट आया सामने

2 Min Read

Maiya Samman Yojana:

रांची। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (Maiya Samman Yojana) को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा अपडेट दिया है। और वो ये है कि राज्य की महिलाओं को छठ महापर्व के पहले 2 माह की राशि एक साथ मिल जायेगी। इसके तहत जिन महिला लाभुकों को 14वीं किस्त की राशि बकाया है, उन्हें छठ से पहले दो माह की राशि एक साथ मिलेगी। महिला एवं बाल विकास विभाग ने इस योजना की अक्टूबर माह की किस्त छठ पर्व से पूर्व देने के निर्देश जिलों को दिए हैं।

अक्टूबर माह की राशि निर्गतः

इसके तहत जिन लाभुकों को सितंबर माह की राशि नहीं मिल पाई थी, उन्हें एक साथ दो माह की राशि यानी पांच हजार रुपये उनके बैंक खाते में हस्तांतरित होंगे। जिन लाभुकों को सितंबर माह की राशि मिल चुकी है, उन्हें अक्टूबर माह की राशि ढाई हजार रुपये ही मिलेगी।

आज महिलाओं के खाते में आयेंगे पैसेः

आधे से अधिक जिलों ने राशि का हस्तांतरण कर भी दिया है। जिन जिलों में अभी तक राशि हस्तांतरित नहीं हुई है, उन्हें शुक्रवार को हर हाल में राशि लाभुकों के बैंक खाते में हस्तांतरित करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसे भी पढ़ें

मंईयां सम्मान योजना की लाभुक महिलाओं ने सीएम हेमंत से कहा-इस पैसे से बच्चों को पढ़ायेंगे 

Share This Article
Exit mobile version