Vitamin Deficiency: जानिए किस विटामिन की कमी से ज्यादा लगती है बार – बार भूख?

3 Min Read

Vitamin Deficiency:

नई दिल्ली, एजेंसियां। कई बार कुछ लोग थोड़ी-थोड़ी देर में बार-बार खाने लगते हैं या बिना वजह भूख महसूस करते हैं। अगर आप भी ऐसा अनुभव करते हैं, तो यह सिर्फ तनाव, बोरियत या आदत की वजह से नहीं, बल्कि शरीर में जरूरी विटामिन्स की कमी का संकेत हो सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जब शरीर में कुछ खास विटामिन्स का स्तर कम हो जाता है, तो ऊर्जा उत्पादन प्रक्रिया प्रभावित होती है, जिससे शरीर को बार-बार एनर्जी की जरूरत महसूस होती है और भूख बढ़ जाती है।

विटामिन B1 (थायमिन) की कमी:

विटामिन B1 शरीर में कार्बोहाइड्रेट को ऊर्जा में बदलने का काम करता है। इसकी कमी से शरीर थका हुआ महसूस करता है और ऊर्जा पाने के लिए ज्यादा खाने की craving बढ़ जाती है।

लक्षण: लगातार थकान, कमजोरी, मूड स्विंग्स, याददाश्त में कमी, मांसपेशियों में दर्द और पाचन तंत्र की समस्या।

सोर्स: साबुत अनाज, दालें, मूंगफली, सूरजमुखी के बीज, पोर्क, अंडे और हरी पत्तेदार सब्जियां.

विटामिन B3 (नायसिन) की कमी:

विटामिन B3 की कमी से पाचन तंत्र कमजोर हो सकता है, जिससे या तो भूख बहुत बढ़ जाती है या बिल्कुल कम हो जाती है. यह शरीर के मेटाबॉलिज्म और एनर्जी प्रोडक्शन में अहम भूमिका निभाता है.
सोर्स: मछली, चिकन, मूंगफली और साबुत अनाज.

विटामिन B12 और फोलेट की कमी:

विटामिन B12 और फोलेट शरीर में रेड ब्लड सेल्स के निर्माण और मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित करते हैं। इनकी कमी से शरीर में थकान, कमजोरी और भूख में असामान्यता आ सकती है कभी बहुत ज्यादा तो कभी बहुत कम।सोर्स: दूध, अंडे, मांस और हरी पत्तेदार सब्जियां।

बार-बार भूख लगने के अन्य कारण:

कई बार तनाव, नींद की कमी, डिहाइड्रेशन और ब्लड शुगर में उतार-चढ़ाव भी भूख को बढ़ा सकते हैं। इसलिए केवल खाने पर ध्यान देने के बजाय अपने शरीर के पोषक संतुलन को समझना जरूरी है।अगर आपको बार-बार भूख लगती है, तो यह आपके शरीर में बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन्स की कमी का संकेत हो सकता है. ऐसे में संतुलित आहार लें, जिसमें हरी सब्जियां, साबुत अनाज, दालें और प्रोटीन शामिल हों। साथ ही किसी भी सप्लीमेंट या डाइट में बदलाव करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

डिस्क्लेमर: यह लेख सामान्य जानकारी के लिए है. किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्या या डाइट में बदलाव से पहले डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है.

Share This Article
Exit mobile version