रांची। हेमंत सोरेन सरकार ने झारखंड के किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। राज्य के 1.76 लाख किसानों का 400 करोड़ से अधिक का कृषि लोन माफ कर दिया है।
राजधानी रांची के प्रभात तारा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने डीबीटी के जरिए राशि का हस्तांतरण किया।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीजेपी और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा।
काला कानूनों के जरिए केंद्र किसानों का हक मारने की फिराक मे
उन्होंने कहा कि काला कानूनों के जरिए केंद्र सरकार किसानों का हक मारने की फिराक में थी, लेकिन किसानों ने आंदोलन के जरिए एकजुटता दिखाकर सरकार को झुकने पर मजबूर कर दिया था।
राज्य सरकार हर समय किसानों के साथ है। उनकी आर्थिक मजबूती राज्य सरकार का लक्ष्य है और इसी दिशा में ये कदम उठाया गया है।
मौके पर मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव, कृषि मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर समेत अन्य मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें
किसानों का 2 लाख रुपये तक का ऋण माफ, सीएम हेमंत ने दी मंजूरी