बुढ़मू। बुढ़मू प्रखंड के लक्ष्मीनाथ महतो अपनी संगीत कला के जरिए आम लोगों को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक कर रहे हैं। योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए वह नृत्य, संगीत और गायकी को जरिया बना रहे हैं।
रविवार को बाड़े एतवार बजार में न्यू झारखंड क्लास संगीत सर्जन केंद्र बुढ़मू के कलाकारों के द्वारा मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, सावित्रीबाई फुले योजना तथा झारखंड सरकार की अन्य जन उपयोगी योजनाओं पर आधारित गीत एवं नाटक का आयोजन किया गया।
इनके माध्यम से सरकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार किया गया। इस मौके पर आस पास के गांल के लोग मौजदू थे। बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं की भी मौजूदगी रही।
संगीत सर्जन के संथापक लक्ष्मी नाथ महतो ने लोगों को सरकार की विभिन योजनाओं बारे में विस्तार पूर्वक बताया और सभी महिलाओं से इसका लाभ उठाने की अपील की।
इसे भी पढ़ें