गिरिडीह। गांडेय विधायक और पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन गिरिडीह और गांडेय के दौरे पर हैं।
दौरे के आज चौथे दिन कल्पना आदिवासियों के पवित्र धर्मस्थली मरांग बुरू पहुंचीं। वहां उन्होंने पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ अपने इष्ट देवता की पूजा-अर्चना की।
इससे पहले कल्पना सोरेन रविवार की सुबह-सुबह मोरारी बापू की शरण में पहुंची थीं। कल्पना गिरिडीह जिले के मधुबन में आयोजित श्री राम कथा में भी शामिल हुईं और करीब एक घंटे बैठकर कथा सुनी।
गिरिडीह के मधुबन में मोरारी बापू द्वारा नौ दिवसीय रामकथा किया गया था। आज रविवार 23 जून को समारोह का समापन में पहुंच कर कल्पना सोरेन ने मोरारी बापू का आशीर्वाद ली।
इस दौरान उनके साथ गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू भी मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें