Kairav Gandhi kidnapping case: अपहरण के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से दिखे कैरव गांधी, आज हो सकती है प्रेस कॉन्फ्रेंस

2 Min Read

Kairav Gandhi kidnapping case:

जमशेदपुर। जमशेदपुर से सामने आए कैरव गांधी अपहरण कांड का आखिरकार सुखद अंत हो गया है। अपहृत कैरव गांधी मंगलवार तड़के करीब 4:30 बजे पूरी तरह सुरक्षित अपने घर लौट आए। बेटे की सकुशल वापसी के बाद परिवार ने राहत की सांस ली और घर में खुशी का माहौल देखने को मिला। लंबे समय से चले आ रहे इस संवेदनशील मामले के खत्म होने पर परिजन भावुक नजर आए।

परिजनों ने पुलिस को कहा धन्यवाद

कैरव गांधी के परिजनों ने इस पूरे अभियान में जुटे पुलिस अधिकारियों और जवानों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने धैर्य, निष्ठा और पूरी जिम्मेदारी के साथ काम किया, जिसके चलते कैरव की सुरक्षित बरामदगी संभव हो सकी। परिवार ने माना कि पुलिस की सतत मेहनत और रणनीति के कारण ही यह मामला बिना किसी अनहोनी के खत्म हुआ।

जल्द गिरफ्त में होंगे अपहरणकर्ता

विधायक सरयू राय ने भरोसा जताया है कि इस अपहरण कांड में शामिल आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने जानकारी दी कि पुलिस इस पूरे मामले को लेकर आज किसी भी समय प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकती है, जिसमें जांच की प्रगति और आगे की कार्रवाई को लेकर विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

पुलिस प्रशासन की सक्रियता की मिसाल

यह पूरा घटनाक्रम पुलिस प्रशासन की सक्रियता और संवेदनशीलता का उदाहरण बनकर सामने आया है। विधायक सरयू राय ने बताया कि डीजीपी, एसपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी लगातार मामले की निगरानी कर रहे थे और दिन में कई बार अपडेट लिया जा रहा था। यहां तक कि पुलिस अधिकारियों के परिवारजन भी कैरव की सलामती को लेकर जानकारी लेते रहते थे।

विधायक सरयू राय पहुंचे मिलने

कैरव गांधी से मिलने विधायक सरयू राय उनके आवास पहुंचे। उन्होंने बताया कि कैरव सुबह घर लौटने के बाद सो रहे थे, इसलिए उन्हें जगाना उचित नहीं समझा गया। परिवार के चेहरों पर दिख रही मुस्कान ही इस पूरे अभियान की सबसे बड़ी सफलता है।

Share This Article
Exit mobile version