आदिवासियों का हाल जानने असम जाएगा झारखडं का प्रतिनिधिमंडल [Jharkhand delegation will go to Assam to know the condition of tribals]

1 Min Read

रांची। असम में रहने वाले झारखंड समेत अन्य राज्यों के आदिवासियों का हाल जानने कल्याण मंत्री के नेतृत्व में एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल असम जाएगा। सरकार का कहना है कि अंग्रेज झारखंड व अन्य राज्यों से चाय बगान में काम करने के लिए आदिवासियों को असम ले गए

उनकी आज वहां जनसंख्या लगभग 70 लाख है। इनमें 22 फीसदी झारखंडी हैं। जिनकी आबादी लगभग 15 लाख है। इन्हें असम में ओबीसी का दर्जा प्राप्त है। इस कारण उन्हें एसटी को मिलनेवाली सुविधाएं नहीं मिल रही, जबकि वे मूल रूप से झारखंड के आदिवासी हैं।

इसे भी पढ़े

भूकंप के झटकों से कांपे असम

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं