कांग्रेस को पता था कि नीतीश मारेंगे पलटी !

2 Min Read

आया राम-गया राम वाले लोगों से फर्क नहीं पड़ता: खड़गे

नई दिल्ली। कांग्रेस का दावा है कि उन्हें पचा था कि नीतीश कुमार पलटी मारेंगे। यह कहना है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कहा। नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद उन्होंने कहा कि हमें पहले ही इस बात का पता था कि नीतीश कुमार हमसे दूर जा सकते हैं।

इसलिए उन्होंने पहले ही लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव से बातचीत की थी। उन दोनों ने भी इस बात की आशंका जताई थी कि नीतीश कुमार पलटी मार सकते हैं। खड़गे ने कहा कि मैं अब भी यही चाहता था कि नीतीश कुमार हमारे साथ रहें।

साथ मिलकर चुनाव लड़ें ,लेकिन आखिर में यह च्वॉइस का मामला है। खड़गे ने कहा कि देश में आया राम-गया राम वाले बहुत लोग हैं और इससे कुछ फर्क नहीं पड़ता।

कांग्रेस को जदयू का करारा जवाब

मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर जदयू ने करारा जवाब दिया है। कहा कि जो लोग जमीन के बदले नौकरियां दे रहे थे, उनको तो बोलना ही नहीं चाहिए। राजदवाले लगातार हमारे मुख्यमंत्री पर हमला बोल रहे थे।

उनके खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल हो रहा था। ऐसे हम चुप कैसे बैठते नीतीश कुमार ही इंडि गठबंधन के सूत्रधार थे, लेकिन उनकी नहीं सुनी गई। राहुल गांधी जहां जाते हैं, वहां इंडि गठबंधन टूट जाता है।

बिहार को जंगलराज से मुक्ति मिली: गिरिरराज

बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार को जंगलराज से मुक्ति मिल गई। लालू प्रसाद यादव लगातार नीतीश कुमार पर इस्तीफा देकर तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाने का दबाव बना रहे थे।

हमें डर था कि यदि तेजस्वी मुख्यमंत्री बने तो बिहार में दोबारा जंगलराज लौट आएगा। अब नीतीश के इस्तीफे से एक बात तो स्पष्ट है कि नई सरकार बिहार में जंगलराज नहीं आने देगी।

इसे भी पढ़ें

बिहार के बाद झारखंड में भी राजनीतिक हलचल तेज, अचानक दिल्ली पहुंचे सीएम हेमंत

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं