विपक्षी एकता के लिए झामुमो भी नीतीश के साथ

IDTV Indradhanush
2 Min Read

रांची। देश में सभी विपक्षी दल एकजुट होने की कोशिश कर रहे हैं। उनकी निगाह 2024 के लोकसभा चुनाव पर है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी विपक्षी एकता के लिए भागदौड़ कर रहे हैं। झामुमो ने भी इसे लेकर अपना पत्ता खोल दिया है।

 झामुमो भी इस खेमे से जुड़ सकता है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इस मुहिम के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा ने तारीफ की है। जेएमएम नेता विनोद पांडेय ने कहा कि नीतीश कुमार की तरफ से अभी तक कोई प्रस्ताव नहीं आया है।

अगर उनकी तरफ से ऐसा कोई संदेश आता है तो हम इसका स्वागत करेंगे। झामुमो, विपक्षी दलों की इस मुहिम के साथ है। लोकसभा चुनाव के पहले अगर इसपर सर्वसम्मति बन जाए तो यह देश के हित में बेहतर साबित होगा।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भाजपा विरोधी दलों के नेताओं के साथ हमेशा अच्छे संबंध देखे गये हैं। उनके कई कार्यक्रमों में भी वह शरीक होते रहे हैं।

एक-दूसरे से मिल रहे विपक्षी नेता

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर विपक्षी दलों के नेता एक-दूसरे से मुलाकात कर रहे हैं। भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए विपक्षी दलों को एक साथ आने के लिए कई नेता कोशिश कर रहे हैं। इसी के तहत एनसीपी नेता शरद पवार ने भी गुरुवार शाम राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की।

राहुल और नीतीश का साझा बयान

राहुल बुधवार को नीतीश कुमार से मिले थे। राहुल ने कहा था कि हम सब एकजुट हैं। खड़गे का बयान सामने आया था कि देश को बचाने के लिए हम एक होकर लड़ने के लिए तैयार हैं। नीतीश और राहुल ने कहा कि हम ज्यादा से ज्यादा पार्टियों को एक साथ लाने की कोशिश कर रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि नीतीश जी की पहल बहुत अच्छी है। हम एक होकर देश पर आक्रमण के खिलाफ लड़ेंगे।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं