झारखंड में अप्रैल-मई में भीषण गर्मी के आसार, अगले 2 दिनों में 4 डिग्री तक गिरेगा पारा [Jharkhand is likely to experience severe heat in April-May, mercury will drop by 4 degrees in the next 2 days]

1 Min Read

9-10 मार्च को छाएंगे आंशिक बादल

रांची। मंगलवार की शाम से ही राज्य के मौसम में परिवर्तन दिख रहा है। मंगलवार की शाम से हवा में ठंडापन महसूस हो रहा है। मौसम में इस बदलाव के साथ ही एक-दो दिनों में अधिकतम तापमान में गिरावट आ सकती है।

यह गिरावट तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक हो सकती है, हालांकि मौसम विभाग ने यह साफ कर दिया है कि दिन में आसमान साफ रहेगा मौसम शुष्क रहेगा। वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से कुछ-कुछ दिनों के अंतराल में मौसम में परिवर्तन हो सकता है।

9 और 10 मार्च को छाएंगे बादलः

इधर मौसम विभाग ने कहा है कि मौसम में परिवर्तन के बीच 9 और 10 मार्च को आकाश में बादल छाए रहने की संभावना है। पूर्वानुमान के अनुसार झारखंड में अप्रैल-मई में इस साल काफी गर्मी पड़ने की संभावना है। गर्मी का असर मार्च के दूसरे सप्ताह से दिखने लगेगा।

इसे भी पढ़ें

झारखंड में 5 दिनों बाद बदलेगा मौसम, 2 से 3 डिग्री चढ़ेगा पारा

Share This Article
Exit mobile version