Ramdas Soren: झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन सिर में चोट के बाद वेंटिलेटर पर

2 Min Read

Ramdas Soren:

रांची। झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की तबीयत गंभीर बनी हुई है। उन्हें दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। बीते सप्ताह जमशेदपुर स्थित उनके आवास पर बाथरूम में फिसलकर गिरने से उन्हें सिर में गंभीर चोट आई थी। स्थिति बिगड़ने पर उन्हें एयरलिफ्ट कर दिल्ली लाया गया।

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री ने ली स्थिति की जानकारी

डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी में रखकर उनका इलाज कर रही है। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने रविवार को अस्पताल पहुंचकर रामदास सोरेन की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि विशेषज्ञ डॉक्टर लगातार उनकी हालत पर नजर बनाए हुए हैं और हर संभव चिकित्सकीय प्रयास किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा

शनिवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी दिल्ली पहुंचे और अस्पताल जाकर रामदास सोरेन का हालचाल जाना। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश में लिखा:“रामदास दा झारखंड आंदोलन के प्रमुख योद्धा रहे हैं। संघर्षों से भरे जीवन में उन्होंने हर चुनौती को मात दी है, और इस बार भी वे जरूर विजयी होकर लौटेंगे। भगवान मरांग बुरु उन्हें शक्ति और साहस दें।”

रामदास सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा

पूरे झारखंड में चिंता और प्रार्थना का माहौल है। रामदास सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते हैं और खासकर आदिवासी समाज में उनकी गहरी पकड़ है। पार्टी कार्यकर्ता और आम जनता उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। कई जिलों में प्रार्थना सभाएं और पूजा का आयोजन भी किया गया है।राज्य सरकार और JMM के शीर्ष नेता लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

इसे भी पढ़ें

Ramdas Soren: मंत्री रामदास सोरेन के पुत्र ने कहा-पिता की हालत गंभीर


Share This Article
Exit mobile version