Gurmeet Choudhary:
मुंबई, एजेंसियां। टीवी के लोकप्रिय जोड़ी गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी फिर से सुर्खियों में हैं। ‘रामायण‘ सीरियल में ‘राम’ और ‘सीता’ की भूमिका निभाकर फैंस के दिलों पर राज करने वाले इस कपल ने हाल ही में अपने अपकमिंग शो ‘पति पत्नी और पंगा’ के लॉन्च इवेंट में सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा।
इस इवेंट के दौरान गुरमीत ने सार्वजनिक रूप से अपनी पत्नी देबिना के पैर छूए, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग भावुक हो गए। देबिना ने भी गुरमीत को आशीर्वाद देते हुए कहा, “सदा सुहागन रहो।”
गुरमीत और देबिना
गुरमीत और देबिना की लव स्टोरी ‘रामायण’ से पहले शुरू हुई थी, लेकिन उन्होंने यह बात सेट पर छुपा कर रखी थी। दोनों ने कई सालों तक अपने रिश्ते को छुपाकर रखा और बाद में घरवालों को मनाकर शादी की। अब यह दंपति दो बेटियों के माता-पिता भी हैं।टीवी पर एक बार फिर साथ आने जा रहे इस कपल का नया शो ‘पति पत्नी और पंगा’ 2 अगस्त से प्रसारित होगा, जिसे दर्शक बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें
‘रामायण’ पर आधारित फिल्मों और शो की सूची में शामिल हुई ‘आदिपुरुष’
