RIP Shibu soren: नहीं रहे दिशोम गुरु शिबू सोरेन, 81 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

1 Min Read

RIP Shibu soren:

रांची। राज्यसभा सांसद और झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन (गुरुजी) का सोमवार को निधन हो गया। दिल्ली में सर गंगाराम अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली।
बीते कुछ दिनों से वह वहां भर्ती थे। न्यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी और नेफ्रोलॉजी के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही थी।

उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई थी। उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। इससे उनके शरीर के बाईं ओर पैरालिसिस हो गया था।

लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थेः

81 साल के गुरुजी लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। एक साल से डायलिसिस पर थे। वे डायबिटीज से पीड़ित थे और हार्ट की बायपास सर्जरी भी हो चुकी थी।

इसे भी पढ़ें 

Shibu Soren: झारखंड के जन नायक शिबू सोरेन का 81 वर्ष की उम्र में निधन


Share This Article
Exit mobile version