जदयू झारखंड में एनडीए प्रत्याशियों की जीत के लिए चलाएगा अभियान, प्रदेश कमेटी की बैठक में हुआ निर्णय

2 Min Read

रांची। जदयू प्रदेश कमेटी ने झारखंड में एनडीए प्रत्याशियों की जीत के लिए अभियान चलाने का निर्णय लिया है।

सोमवार को रांची प्रेस क्लब में प्रदेश कमेटी की बैठक में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो ने कार्यकर्ताओं को अपने-अपने लोकसभा क्षेत्रों में एनडीए प्रत्याशी के साथ समन्वय स्थापित कर चुनाव में सहयोग करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि अबकी बार 400 पार के लक्ष्य को साकार करना है और फिर से देश में मज़बूत सरकार लानी है।

मंच का संचालन भगवान सिंह ने किया। बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष/नगर अध्यक्ष एवं सभी प्रकोष्ठ अध्यक्ष शामिल हुए।

बैठक से पहले रांची के बीजेपी प्रत्याशी व सांसद संजय सेठ ने जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद खीरू महतो से उनके निवास पर मुलाकात की और उनसे आशीर्वाद लिया।

इस दौरान उन्होंने दो मई को अपने नामांकन में शामिल होने का आग्रह किया। इस दौरान पार्टी के प्रदेश महासचिव श्रवण कुमार, पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सागर कुमार, भाजपा नेता संजीव साहू भी उपस्थित रहे।

खीरू महतो ने संजय सेठ को शुभकामनाएं दीं और जीत की अग्रिम बधाई दी।

जदयू प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में जदयू नेता डॉ आफताब जमिल, श्रवण कुमार, भगवान सिंह, सुशील सिंह, सागर कुमार, निर्मल सिंह, रेणु गोपीनाथ, शैलेंद्र महतो, पिंटू सिंह, राजू महतो, दुष्यंत पटेल, अर्जुन मेहता, सरयू गोप, आशा शर्मा, बिगा मिंज, कौशल कुमार, उदय सिंह, नागमणी सिन्हा, संजय ठाकुर, अखिलेश राय, उपेंद्र सिंह, दीप नारायण सिंह, रामाशीष डांगी, प्रदीप महतो, तेतरा महतो, रामजी प्रसाद एवं अन्य शामिल हुए।

इसे भी पढ़ें

छठे चरण के मतदान के लिए अधिसूचना जारी, डीसी ने बताया पूरा शिडयूल

Share This Article
Exit mobile version