Jamshedpur scrap yard fire: जमशेदपुर स्क्रैप टाल में लगी आ’ग, लाखों का नुकसान

Anjali Kumari
2 Min Read

Jamshedpur scrap yard fire:

जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर स्थित सोनारी थाना क्षेत्र के ग्वाला बस्ती में दिवाली की रात एक स्क्रैप टाल में भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी दमकल विभाग को दी।

6 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीः

सूचना मिलते ही टाटा स्टील और झारखंड अग्निशमन विभाग की कुल छह दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन भारी मात्रा में स्क्रैप जलकर राख हो गया।

पटाखे से आग लगने की आशंका:

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण आतिशबाजी बतायी जा रही है। दीपावली के आसपास की गतिविधियों को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि किसी जलते हुए पटाखे या चिंगारी से स्क्रैप में आग भड़क गई।

काफी मात्रा में ज्वलनशील सामान जमा थाः

स्थानीय लोगों ने बताया कि स्क्रैप टाल में काफी मात्रा में प्लास्टिक, कागज और अन्य ज्वलनशील सामान जमा था, जिस वजह से आग तेजी से फैली और विकराल रूप ले लिया।

5 लाख से अधिक के नुकसान की आशंकाः

इस अग्निकांड में करीब पांच लाख रुपये से अधिक का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। प्रशासन की ओर से नुकसान का आकलन किया जा रहा है और आग लगने के कारणों की जांच जारी है।

इसे भी पढ़ें

Pakistan ceasefire Afghanistan: दोहा वार्ता में पाकिस्तान-अफगानिस्तान ने तत्काल युद्धविराम पर किया समझौता


Share This Article