रांची। JBKSS प्रमुख जयराम महतो की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। जानकारी के अनुसार वह मांडू में जनता दरबार लगाए हुए थे। इसमें वह लोगों की समस्याएं सुन रहे थे।
इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। तुरंत वहां डॉक्टर को बुलाया गया। डॉक्टर की सलाह पर फिलहाल वह आराम कर रहे है।
बताते चलें कि मांडू विधानसभा क्षेत्र के चरही क्षेत्र स्थित कांटा मैदान में जयराम जनता की समस्या को सुनने के लिए जनता दरबार लगाये हुए थे। इसी दौरान उनके सीने में दर्द होने लगा।
उनको उल्टी होने लगी। बार-बार उल्टी होने से वह कमजोरी महसूस करने लगे। जिसके बाद डॉक्टर को बुलाया गया।
डॉक्टरों ने जयराम को आराम करने को कहा है। फिलहाल वह एक कार्यकर्ता के घर पर डॉक्टर की निगरानी में आराम कर रहे है।
इसे भी पढ़ें