नाला में गरजे हेमंत-संथाल को झारखंड से अलग करने की साजिश करने वाली BJP को भगाना है [Hemant roared in Nala- BJP which is conspiring to separate Santhal from Jharkhand has to be chased away]

2 Min Read

नाला। हेमंत सोरेन ने आज नाला में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि संथाल परगना को झारखंड से अलग करने की साजिश करने वाली भाजपा के फिरकापरस्त लोगों को यहां से भगाना है।

इस चुनाव के बाद फिर से इंडिया गठबंधन की अबुआ सरकार बनाएंगे और झारखंड को खुशहाल बनाएंगे। हेमंत ने नाला में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी रवींद्रनाथ महतो के समर्थन में लोगों से मतदान की अपील की।

5 साल बीजेपी ने हमारे खिलाफ साजिश कीः

सीएम ने कहा कि भाजपा ने पूरे 5 साल तक हमारे खिलाफ साजिश की और हमने दिन-रात अपनी राज्य की जनता के लिए काम किया। आज आपके इस बेटे और भाई ने आपके कंधे का बोझ कम करने का काम किया है।

बहनों के लिए मंईय़ां सम्मान योजना की शरुआत की और बिजली बिल माफ किया। कहा कि एक साथ चलकर हम अपने झारखंड को और मजबूत बनाने का काम करेंगे।

हम जनता के बीच रहते हैः

सीएम ने मीडिया बातचीत करते हुए कहा कि हम अपना काम करते हैं और जनता के बीच रहते हैं। जनता इसी के आधार पर हमें समर्थन देती है। झारखंड में यूसीसी को लेकर कहा कि दरअसल बीजेपी के पास कोई मुद्दा नहीं है, सिवाय़े नफऱत फैलाने के। ये लोग नफरत फैलाने के अभियान में लगे हुए हैं।

कहा कि मणिपुर में क्या हो रहा है ये सवाल इनसे पूछना चाहिये। कहा सरना कोड पर कुंडली मार कर बैठे हैं। ये तो देते नहीं हैं। यूसीसी पर कहा कि असम में यूसीसी लागू है। इससे क्या हो गया है, इनसे पूछना चाहिये।

इसे भी पढ़ें

झारखंड बंटेगा नहीं, संथाल एक रहेगा- झारखंड के साथ : हेमंत सोरेन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं