Cyclone Montha: झारखंड में तूफान मोंथा के असर से 14 जिलों में भारी बारिश का अनुमान

Anjali Kumari
2 Min Read

Cyclone Montha:

रांची। चक्रवाती तूफान मोंथा ने झारखंड में दस्तक दे दी है। मंगलवार शाम से राजधानी रांची समेत कई जिलों में बारिश रही है। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। शाम होते ही रिमझिम फुहारें पड़नी शुरू हो गईं। बारिश का यह सिलसिला देर रात तक जारी रहा। बुधवार की सुबह से ही काले बादलों ने आसमान को घेर रखा है। हल्की-फुल्की बारिश शुरू भी हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात के प्रभाव से राज्य में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है।

अगले दो दिनों तक बारिशः

अगले दो दिनों तक राज्य के कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। रांची मौसम केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने बताया कि 30 और 31 अक्टूबर को रांची, हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो, चतरा, गिरिडीह, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, लातेहार, साहिबगंज, गोड्डा और दुमका में बारिश हो सकती है। 30 अक्टूबर को 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

जमशेदपुर में 30 मिमी बारिशः

राजधानी रांची में 12 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि जमशेदपुर में 30 मिमी तक बारिश हुई। राज्य का अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसे भी पढ़ें

Cyclone Montha: मोंथा तूफान को लेकर झारखण्ड अलर्ट, सभी जिलों को तैयारी का निर्देश


Share This Article