Hazaribagh Dead Body:
हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले में शुक्रवार को एक व्यक्ति का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ। घटना इचाक थाना क्षेत्र अंतर्गत मोदी पोखर स्थित बुढ़िया मंदिर के पास की है। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई और लोगों में दुख और आक्रोश का माहौल है।
मृतक की पहचान
Hazaribagh Dead Body:
मृतक की पहचान परासी गांव निवासी राजेश पांडेय (पिता- गोविंद पांडेय) के रूप में की गई है। सूचना मिलते ही इचाक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज-अस्पताल, हजारीबाग भेज दिया। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।
ग्रामीणों का आक्रोश
Hazaribagh Dead Body:
घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि यह मामला किसी साजिश से जुड़ा हो सकता है। उन्होंने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद से गांव और आसपास के इलाकों में शोक और आक्रोश का माहौल है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
इसे भी पढ़ें
Sheikh Bhikhari: हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज के लेबर रूम में लगी आग



