Old woman raped: 52 साल की अधेड़ महिला से परिचित ने ही किया रेप

2 Min Read

Old woman raped:

गुमला। गुमला शहर से सटे एक गांव में 52 वर्षीय अधेड़ महिला के साथ उसके ही परिचित युवक ने जबरन दुष्कर्म किया। आरोपी की पहचान 27 वर्षीय अशोक लोहरा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, आरोपी अशोक लोहरा पहले से पीड़िता को जानता था। मंगलवार को वह महिला को अपनी साइकिल पर बैठाकर उसकी बड़ी बेटी के गांव जोड़ाडांड ले जा रहा था। रास्ते में जब वे एक सुनसान स्थान पर पहुंचे, तो युवक की नियत बिगड़ गई। उसने महिला के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब महिला ने विरोध किया, तो आरोपी ने लात-घूंसों से उसकी बेरहमी से पिटाई की और जमीन पर पटककर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।

घटना के बाद आरोपी फरारः

घटना के बाद आरोपी साइकिल लेकर मौके से फरार हो गया। किसी तरह पीड़िता अपनी बेटी के गांव पहुंची और अगले दिन अपने घर लौटी। वहां उसने अपनी पोती को पूरी घटना की जानकारी दी। पोती ने यह बात अपने माता-पिता को बताई। इसके बाद बुधवार की देर शाम परिजन पीड़िता को लेकर गुमला थाना पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस कर रही छापेमारीः

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। गुरुवार की सुबह पीड़िता का मेडिकल जांच कराया गया। पुलिस ने आरोपी अशोक लोहरा के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट और धमकी देने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। गुमला थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें 

Raped in Gumla: गुमला में 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मां के साथ आम तोड़ने गई थी बच्चीनाबालिग आरोपी को भेजा गया बाल सुधार गृह

Share This Article
Exit mobile version