गुड न्यूज: होमगार्ड जवानों को अब सिपाही के बराबर वेतन

1 Min Read

रांची। देश के होमगार्ड जवानों के लिए बड़ी खबर है। उन्हें अब सिपाही के बराबर वेतन मिलेगा। यह व्यवस्था पूरे देश में लागू होगी।

सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश के आलोक में डीजी होमगार्ड ने गृह एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अपर सचिव को पत्र लिखकर वेतन बढ़ाने को कहा है।

उन्होंने देशभर के 15 हजार से भी अधिक होमगार्ड के जवानों का वेतन बढ़ाने के साथ अन्य सुविधाएं देने को भी कहा है। डीजी होमगार्ड के इस प्रस्ताव को गृह विभाग ने मंजूरी दे दी है।

इस फैसले से झारखंड में विधि-व्यवस्था सहित विभिन्न जगहों पर कार्यकर्त 3527 होमगार्ड के जवानों को फायदा होगा।

संभवत: अगली कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को लाया जायेगा। प्रस्ताव पारित होने के बाद होमगार्ड के जवाओं का वेतन दोगुना हो जायेगा

इसे भी पढ़ें

‘श्वेत पत्र’ नहीं, ‘सफेद झूठ पत्र’ है: कांग्रेस

Share This Article
Exit mobile version