Gold- Sliver Price: सोना-चांदी के ताजा भाव, खरीदारी से पहले जान लें आज के रेट

2 Min Read

Gold- Sliver Price

रांची। अगर आप सोने या चांदी के गहने खरीदने या बनवाने की योजना बना रहे हैं, तो ताजा कीमतों की जानकारी लेना जरूरी है। बाजार में रोजाना उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है, हालांकि फिलहाल कीमतों में स्थिरता बनी हुई है। रांची ज्वेलरी एसोसिएशन के अनुसार आज सोने-चांदी के दाम में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है।

रांची में आज सोने-चांदी का भाव

रांची में आज 22 कैरेट सोना 1,30,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर बना हुआ है, जबकि 24 कैरेट सोने का भाव 1,37,500 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। वहीं चांदी की कीमत 2,74,000 रुपये प्रति किलो बनी हुई है। रविवार की तुलना में चांदी के दाम में कोई बदलाव नहीं देखा गया है।

अन्य शहरों की बात करें तो बोकारो में 22 कैरेट सोना 1,33,200 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,40,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से बिक रहा है। यहां चांदी का दाम 2,58,000 रुपये प्रति किलो है। जमशेदपुर में 22 कैरेट सोना 1,37,500 रुपये, 24 कैरेट सोना 1,40,120 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,40,630 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई है। देवघर में 22 कैरेट सोना 1,28,407 रुपये, 24 कैरेट सोना 1,40,080 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,40,630 रुपये प्रति किलो के भाव पर बिक रही है। सोना खरीदते समय ग्राहकों को हॉलमार्क जरूर जांचने की सलाह दी गई है। हॉलमार्क सोने की शुद्धता की सरकारी गारंटी होती है, जिसे BIS (ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड) जारी करता है। अलग-अलग कैरेट के लिए अलग हॉलमार्क होते हैं, इसलिए सही जानकारी के साथ ही खरीदारी करना बेहतर माना जाता है।

Share This Article
Exit mobile version