Giridih Ward 18 violence: गिरिडीह के वार्ड 18 के बूथ 4 पर मारपीट व पथराव

1 Min Read

Giridih Ward 18 violence:

गिरिडीह। गिरिडीह में मतदान के दौरान वार्ड संख्या 18 स्थित बूथ नंबर 4 पर अचानक हंगामा हो गया। जानकारी के अनुसार दो पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इस दौरान दोनों ओर से पथराव भी किया गया, जिससे मतदान केंद्र के आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि मतदाताओं को जबरन रोककर उनके साथ मारपीट की गई और धमकाया गया। घटना से मतदान प्रक्रिया कुछ देर के लिए प्रभावित हुई।

लोगों ने किया सड़क जामः

घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने विरोध में सड़क जाम कर दिया। सूचना मिलते ही एसडीओ श्रीकांत विसपुते, एसडीपीओ जितवाहन उरांव और नगर थाना प्रभारी ज्ञान रंजन भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रित किया और लोगों को समझाकर जाम हटवाया। इसके बाद यातायात सामान्य हुआ। प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है।

Share This Article