गिरिडीह पुलिस पर युवक की बर्बर पिटाई का आरोप [Giridih police accused of brutally beating a youth]

2 Min Read

युवक रांची रेफर, थाना प्रभारी ने कहा-मिर्गी का दौरा पड़ा था

गिरिडीह। गिरिडीह में पुलिस पर युवक की बर्बरता से पिटाई का आरोप लगा है। युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रांची स्थित रिम्स रेफर किया गया है। मामला पचंबा थाना क्षेत्र का है। इधर, पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने कहा है कि युवक को मिर्गी का दौरा पड़ा था। इसलिए उसे हॉस्पिटल लाना पड़ा।

पचंबा थाना क्षेत्र के करहरबारी निवासी प्रेम कुमार पासवान को चोरी के आरोप में पचंबा थाना की पुलिस पूछताछ के लिए गुरुवार की शाम थाना ले गई थी। इसके बाद प्रेम कुमार को अचानक सदर अस्पताल लाया गया, जहां से उसे बेहतर उपचार के लिए रांची रेफर कर दिया गया है। वहीं, पचंबा पुलिस पर आरोपी की बहन संध्या देवी ने बर्बरता से मारपीट करने का आरोप लगाया है।

बहन बोली-महिला पुलिसकर्मियों ने मुझे पीटा:

संध्या देवी ने बताया कि अचानक गुरुवार शाम कुछ पुलिसकर्मी उसके घर आए और प्रेम को अपने साथ लेकर पचंबा थाना ले गए। पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि गाड़ी चोरी के आरोप में वे उसे पूछताछ के लिए ले जा रहे हैं। इसके बाद जब वे थाना पहुंची तो देखा कुछ पुलिसकर्मी उसके भाई की बेरहमी से पिटाई कर रहे हैं। विरोध करने पर उसके साथ भी महिला पुलिसकर्मियों ने मारपीट किया।

इसे भी पढ़ें

अतुल सुभाष सुसाइड केस: पुलिस ने तीन आरोपितों को किया गिरफ्तार, पिता ने जताई इंसाफ की उम्मीद

Share This Article
Exit mobile version