रांची के बूटी से चार अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार

1 Min Read

रांची। राजधानी में नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ रांची पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

पुलिस ने बूटी स्थित देवी मंडप रोड में छापेमारी कर चार शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है।

एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा को मिली गुप्त सूचना पर सदर थाना की पुलिस ने यह कार्रवाई की।

गिरोह का काम सस्ते दाम में शराब को महंगा शराब की बोतल में भरकर बिहार में सप्लाई करना था।

कई माह से यह गिरोह बोकारो से सस्ती शराब खरीदकर बिहार में सप्लाई कर रहा था। इसकी पुष्टि एसएसपी ने भी की।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट है। किसी भी तरह का अवैध काम करने वाले को छोड़ा नहीं जाएगा।

पुलिस को अंदेशा है कि गिरोह नकली शराब के धंधे में भी लिप्त है। उन्होंने बताया कि इस अवैध कारोबार में कुछ बड़े नेटवर्क के शामिल होने की भी सूचना मिल रही है।

अभी हम सभी बिंदुओं पर जांच कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें

जामताड़ा में अवैध शराब का खुलासा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं