Drug bust in Ranchi:
रांची। राजधानी रांची में अवैध शराब और अन्य गैरकानूनी कारोबार पर कड़ी कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में बीती रात नामकुम थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली। एसएसपी राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली कि एक कंटेनर में भारी मात्रा में विदेशी शराब लोड कर रांची होते हुए बिहार भेजी जा रही है।सूचना मिलते ही पुलिस ने विशेष टीम गठित की और नामकुम थाना क्षेत्र के रामपुर चौक के पास वाहनों की जांच शुरू की। तलाशी के दौरान एक संदिग्ध कंटेनर को रोका गया, जिसमें भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने बताया कि यह खेप पंजाब से बिहार भेजी जा रही थी। बरामद शराब की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 25 लाख रुपये है।
एसएसपी राकेश रंजन ने बताया:
पुलिस की मौजूदगी में मजिस्ट्रेट के सामने शराब की गिनती की जा रही है। एसएसपी राकेश रंजन ने बताया कि राजधानी में अवैध शराब और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।रांची पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे अवैध कारोबार की जानकारी तुरंत पुलिस को दें ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके। इस कार्रवाई से न केवल शराब तस्करी पर रोक लगेगी, बल्कि कानून व्यवस्था भी मजबूत होगी।



