Elephant Terror:
सरायकेला। सरायकेला-खरसावां जिले में जंगली हाथियों ने एक बार आतंक मचाया है। शनिवार सुबह नीमडीह प्रखंड के हेवेन पंचायत स्थित आंडा गांव में हाथियों के झुंड ने हमला कर दिया, जिसमें एक महिला की मौत हो गयी और दूसरी घायल हो गयी। मृतक महिला की पहचान 59 वर्षीय कुंती देवी के रूप में हुई है।
Elephant Terror: महुआ चुनने जंगल में गई थी महिलाएः
बताया जा रहा है कि कुछ महिलाएं महुआ चुनने जंगल की ओर गयी थी, तभी करीब 18 हाथियों का झुंड वहां पहुंच गया। इसी दौरान कुंती देवी हाथियों की चपेट में आ गयी। हाथियों ने उन्हें पटक-पटक कर मार डाला। वहीं एक अन्य महिला को हल्की चोंटे आई हैं। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम चांडिल से रवाना हुई और नीमडीह थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच रही है। गांव में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से इलाके में हाथियों के लगातार आ रहे झुंड को लेकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।
इसे भी पढ़ें
Wild Elephants: चांडिल में जंगली हाथियों का तांडव, दो घर तबाह