राजीव अरूण एक्का पर कार्रवाई के लिए ईडी पहुंची लोकपाल के पास [ED approached Lokpal for action against Rajiv Arun Ekka]

1 Min Read

रांची। मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में ईडी ने झारखंड के पूर्व गृह सचिव राजीव अरुण एक्का के खिलाफ कार्रवाई के लिए लोकपाल को पत्र लिखा है। मनी लॉउंड्रिंग की जांच और विशाल चौधरी सहित अन्य के ठिकानों पर छापेमारी के दौरान राजीव अरुण एक्का का भी नाम सामने आया था। विशाल चौधरी और राजीव अरुण एक्का के बीच मधुर सम्बंधों की भी चर्चा आम हुई थी।

सरकार से नहीं मिली कार्रवाई की मंजूरीः

प्रारंभिक जांच के बाद राजीव अरुण एक्का को समन कर उनका पक्ष जाना गया था। इसके बाद जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर राजीव अरूण एक्का के संबंध में रिपोर्ट राज्य सरकार को भेजी गयी, लेकिन राज्य सरकार ने संबंधित अधिकारी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। ईडी ने लोकपाल को पीएमएलए की धारा 66 के तहत राज्य सरकार के साथ साझा की गयी रिपोर्ट की कॉपी भी उपलब्ध करायी है।

बता दें कि झारखंड में मनरेगा घोटाला और अवैध पत्थर खनन मामले की जांच के दौरान नेताओं और नौकरशाहों के करीबी निवेशक विशाल चौधरी के ठिकानों की 24 मई 2022 को छापेमारी की गयी थी।

इसे भी पढ़ें

स्वच्छता सर्वेक्षण: इंदौर-सूरत फिर नंबर-1

Share This Article
Exit mobile version