पलामू में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम: SP ने किया ऑन द स्पॉट समस्याओं का समाधान किया [Public Grievance Resolution Program in Palamu: SP solved problems on the spot]

1 Min Read

पलामू। झारखंड पुलिस द्वारा राज्यभर में आयोजित जन शिकायत समाधान कार्यक्रम के तहत पलामू जिले में भी एक विशेष शिविर आयोजित किया गया। मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र में आयोजित इस शिविर में पलामू एसपी रीष्मा रमेशन की अध्यक्षता में लोगों की समस्याओं को सुना गया और उन्हें तत्काल समाधान प्रदान किया गया।

एसपी रीष्मा रमेशन ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए लोगों की शिकायतों को व्यक्तिगत रूप से सुना और त्वरित कार्रवाई करते हुए उनके समाधान की दिशा में कदम उठाए। इस कार्यक्रम की मॉनिटरिंग कर रहे आईजी नरेंद्र कुमार सिंह ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।

झारखंड डीजीपी अनुराग गुप्ता के आदेश पर राज्यभर में चल रहे इस कार्यक्रम के तहत 18 मुख्य मुद्दों पर जनता की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।

कार्यक्रम में प्रशिक्षु आईपीएस दिव्यांशु शुक्ला, सदर सीओ अमरदीप बल्होत्रा, सदर डीएसपी मनी भूषण प्रसाद और जिले के सभी थाना प्रभारी भी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें

जन शिकायत समाधान शिविर का किया गया आयोजन

Share This Article
Exit mobile version