Dr. Shobha Chakraborty:
रांची। राजधानी रांची की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शोभा चक्रवर्ती का मंगलवार को 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से बीमार थीं और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। हाल ही में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी अस्पताल जाकर उनका हालचाल लेने पहुंचे थे। डॉ. चक्रवर्ती के निधन की खबर से पूरे चिकित्सा जगत और उनके मरीजों के बीच शोक की लहर दौड़ गई है।
Dr. Shobha Chakraborty: मरीजों से मिले बिना उनका मन नहीं लगता
डॉ. शोभा चक्रवर्ती ने अपने जीवन का अधिकांश समय महिलाओं की स्वास्थ्य सेवा में समर्पित किया। वे रांची में स्त्री रोग चिकित्सा की दुनिया में एक विश्वसनीय और सम्मानित नाम थीं। करीब सात साल पहले उन्हें दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें मेडिका अस्पताल में भर्ती किया गया था। स्वास्थ्य में सुधार के बाद उन्होंने दोबारा मरीजों को देखना शुरू कर दिया था। अपने एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि मरीजों से मिले बिना उनका मन नहीं लगता।
इसे भी पढ़े
Mukul Dev: मुकुल देव का 54 वर्ष की उम्र में निधन, बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर