Dr. Irfan Ansari: मंत्री इरफान ने दी सफाई, कहा-सिर्फ फर्जी बीएलओ की बात की थी

Anjali Kumari
2 Min Read

Dr. Irfan Ansari:

रांची। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने अपने बयान पर सफाई दी है। कहा कि उन्होंने सिर्फ फर्जी BLO की बात की थी। जबकि, भाजपा उसे तोड़- मरोड़ कर पेश कर रही है।
उन्होंने कहा कि उन्होंने केवल इतना कहा था कि कुछ फर्जी लोग नकली बीएलओ बनकर ग्रामीणों को डराने, धमकाने और पैसे वसूलने की कोशिश कर रहे थे। पूर्व में भी उन्हें ऐसी कई शिकायतें प्राप्त हुई थीं। इसी संदर्भ में उन्होंने कहा था कि ऐसे फर्जी लोगों को ग्रामीण पकड़ कर रखें और तुरंत सूचना दें।

कांग्रेस ने बीजेपी पर साधा निशानाः

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के बयानर पलटवार करते हुए कहा कि वो ओछी राजनीति कर रहे हैं। बता दें कि बीएलओ बंधक बनाये जाने वाले इरफान अंसारी के बयान पर बीजेपी हमलावर है। चुनाव आयोग ने भी मामले में रिपोर्ट मांगी है।

संजय सेठ ने लगाया आरोपः

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने आरोप लगाया है कि राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने देशद्रोही बयान दिया है। यह झारखंड को अशांत करने की साजिश है। बीएलओ की सुरक्षा को मंत्री खतरे में डाल रहे हैं। उनकी भूमिका की जांच हो। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इन्हें अविलंब बर्खास्त करें।

Share This Article