DMFT funds
गोड्डा। गोड्डा जिले के मोहरमा प्रखंड स्थित पारसनाथ +2 उच्च विद्यालय, घोरीकित्ता में DMFT फंड से बन रहे +2 क्लासरूम अब भ्रष्टाचार और लापरवाही किये जा रहे हैं। जिस भवन से बच्चों का भविष्य बनने वाला था उसी भवन में अब लोग भ्रष्टाचार फैला रहें है।
स्थानीय ग्रामीणों का आरोप
स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल के क्लासरूम निर्माण में घटिया किस्म की ईंटों का खुलेआम इस्तेमाल किया जा रहा है। पिलर में जिस तरह से कमजोर क्वालिटी का सीमेंट भराई की जा रही है, उससे भवन की मजबूती पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। यदि स्कूल का निर्माण मजबूती से नहीं किया जाता तो वहां कभी भी दरारें आ जाएंगी और स्कूल कभी भी निचे गिर सकता है। भवन के गिरने से बच्चों के जान को खतरा हो सकता है।
स्कूल की प्रिंसिपल ने जाहिर की चिंता
इस पूरे मामले पर स्कूल की प्रिंसिपल प्रमिला सोरेन ने भी अपनी चिंता जाहिर की है। उन्होंने साफ कहा कि हमने संवेदक को कई बार कहा है कि घटिया सामग्री का प्रयोग न करें। इसमें बच्चे पढ़ाई करेंगे, इसलिए निर्माण मानक के अनुसार और मजबूत होना चाहिए। इसके बावजूद अगर निर्माण की गुणवत्ता नहीं सुधरती, तो यह ठेकेदार की मनमानी है।







