रांची : भाजपा विधायक सीपी सिंह ने विधायक कोष की राशि से चुटिया स्थित बुद्ध स्मृति भवन से मुख्य मार्ग तक बनवाए गये पेवर ब्लॉक पथ का उद्घाटन गुरुवार को किया। मौके पर उन्होंने कहा कि इस पथ से लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी।
इस अवसर पर भाजपा, चुटिया मंडल अध्यक्ष सुजीत शर्मा, भाजपा, महिला मोर्चा रांची महानगर अध्यक्ष अनीता वर्मा, जनार्दन प्रसाद महतो, ललिता महतो, सुरज महतो, निरंजन महतो, गिरधारी महतो, प्रेम रंजन महतो, भरत महतो, अरविंद कुमार, डॉ अजय, शशि कांत, रवि सिंह, राजेश सिन्हा, दिव्या साहू सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।







