Corona case:
रांची। देश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, जो काफी चिंताजनक है। बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के कारण 7 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 5755 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और तमिलनाडु से मौतों की पुष्टि हुई है।
Corona case: केरल में सबसे ज्यादा मामलेः
केरल में सबसे अधिक 1806 एक्टिव केस हैं, जिसमें बीते दिन की तुलना में 391 नए केस जुड़े हैं। वहीं दिल्ली में 665, गुजरात में 717, पश्चिम बंगाल में 622, महाराष्ट्र में 577, कर्नाटक में 444, उत्तर प्रदेश में 208 और तमिलनाडु में 194 सक्रिय मामले हैं।
Corona case: झारखंड में 9 का सैंपल टेस्ट पॉजिटिवः
झारखंड की बात करें, तो यहां 24 घंटे में 9 लोगों के सैंपल टेस्ट पॉजिटिव पाये गये हैं। ये सभी मामले रांची और जमशेदपुर के हैं।
Corona case:स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाहः
स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बुजुर्गों और गंभीर रोगियों को सतर्क रहने की सलाह दी है। मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग और समय पर जांच कराना जरूरी बताया गया है।
Corona case: लोग लापरवाहः
स्वास्थ्य विभाग की चेतावनी के बावजूद लोग लापरवाह दिख रहे हैं। बिना मास्क लगाये लोग भीडभाड़ वाले इलाकों में दिख रहे हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं हो रहा और हैंड सेनिटाइजेशन को लेकर भी लोग गंभीर नहीं हैं।
इसे भी पढ़ें
Corona update: कोरोना अपडेट : 24 घंटों में 7 मौतें, देश में 5364 संक्रमित