Corona in Jharkhand: झारखंड में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ी [The number of corona patients increased in Jharkhand]

3 Min Read

Corona in Jharkhand:

रांची। देश में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। अब तक पूरे देश में 1251 नए मरीज सामने आ चुके हैं और 12 लोगों की मौत हो चुकी है। झारखंड की राजधानी रांची में भी कोरोना संक्रमण के मामले बढ़े हैं। यहां अब तक 3 कोरोना मरीजों की पुष्टि हो चुकी है।

Corona in Jharkhand: रांची में मिले 3 कोरोना मरीजः

रांची में पहला केस 24 मई को सामने आया था। ये मरीज लोहरदगा का रहने वाला था और महाराष्ट्र से लौटा था। उसे सेंटेविटा अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां डॉ. मोहित नारायण की निगरानी में इलाज चल रहा है। बाकी 2 मरीजों की रिपोर्ट माईक्रोप्रैक्सिस लैब में पॉजिटिव आई है। इनमें से एक मरीज 61 साल का पुरुष है, जो कोयंबटूर और महाराष्ट्र की यात्रा करके रांची लौटा है। उसका सैंपल घर से लिया गया था। वहीं दूसरी मरीज 21 साल की महिला है, जो रांची की ही रहने वाली है और कहीं बाहर नहीं गई है। वह सैंफोर्ड हॉस्पिटल में भर्ती है।

Corona in Jharkhand: दोनों मरीजों में मिला ये वेरिएंटः

माईक्रोप्रैक्सिस लैब की माइक्रोबायोलॉजिस्ट डॉ. पूजा सहाय के अनुसार दोनों मरीजों में कोरोना का जेएन-1 वेरिएंट मिला है। यह ओमिक्रोन का ही एक नया रूप है, जो काफी तेजी से फैलता है। इसके लक्षण भी ओमिक्रोन की तरह ही हैं और सामान्य फ्लू जैसे दिखाई देते हैं।

Corona in Jharkhand: कोविड नियमों का पालन करेः

डॉ. पूजा ने लोगों से अपील की है कि पुराने नियमों का फिर से पालन जरूरी है। मास्क पहनें, सेनिटाइजर से हाथ धोये, भीड़भाड़ से बचें, और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। अगर कोई लक्षण दिखाई दे तो तुरंत कोविड टेस्ट कराएं।

Corona in Jharkhand: राज्य सरकार तैयारः

वहीं झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा है कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है। राज्य सरकार पूरी तरह तैयार है और हालात पर नजर रखी जा रही है। केंद्र सरकार की गाइडलाइंस मिलते ही सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे। सदर अस्पताल समेत सभी अनुमंडल और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में तैयारी की जा रही है।

इसे भी पढ़ें

चीन में नए कोरोना वायरस की पहचान: चमगादड़ों से इंसानों तक फैलने का खतरा, क्या फिर से होगा लॉकडाउन?

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं