झारखंड में 15 दिसंबर से चलेगी शीतलहर, कल से गिरेगा पारा [Cold wave will continue in Jharkhand from December 15, mercury will fall from tomorrow]

2 Min Read

कोहरे के बीच हो रही दिन की शुरुआत

रांची। रात हो या दिन, झारखंड में अब ठंड दोनों वक्त तेज होने लगी है। इससे लोग ठिठुरने लगे हैं। सुबह कोहरे का असर भी देखा जा रहा है। कई जगहों पर सुबह और रात में लोग अलाव तापते नजर आ रहे हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, 15 दिसंबर के बाद एक महीने तक शीतलहर चलने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में अच्छी-खासी गिरावट दर्ज की जा सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार कल यानी 26 नवंबर से पारा और गिरेगा और ठंड हाड़ कंपायेगी। दिसंबर में कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं। पहले हफ्ते से ही तापमान में गिरावट हो सकती है।

15 दिसंबर से 15 जनवरी तक सर्वाधिक ठंडः

15 दिसंबर से 15 जनवरी के बीच सीजन में सर्वाधिक ठंड रिकॉर्ड की जाती है। इसी बीच तापमान सबसे ज्यादा नीचे गिरता है। जलस्त्रोत और जंगली क्षेत्रों में ठंड अधिक पड़ती है और शहरी इलाकों में थोड़ी राहत रहती है।

सबसे ठंडा रहा गढ़वाः

पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस गढ़वा में दर्ज किया गया। जबकि रांची में पारा 11.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

इसे भी पढ़ें

15 नवंबर के बाद बढ़ेगी ठंड, न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की आयेगी गिरावट

Share This Article
Exit mobile version