सीएम हेमंत आज दिल्ली में करेंगे झारखंड भवन का उद्घाटन [CM Hemant will inaugurate Jharkhand Bhawan in Delhi today]

1 Min Read

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को दिल्ली में नए झारखंड भवन को उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव, सत्यानंद भोक्ता और राज्य सरकार के कई अधिकारी मौजूद रहेंगे।

झारखंड भवन की खासियत

दिल्ली के कनॉट प्लेस में स्थित बंगला साहिब रोड पर बने इस भवन नें अतिथियों के लिए 50 गेस्ट रूम बनाए गए हैं।

राज्पाल, मुख्यमंत्री, मुख्य न्यायाधीश और मुख्य सचिव के लिए अलग सुइट बनाए गए हैं। वीवीआईपी के लिए विशेष कमरे बनाए गए हैं।

भवन को आधुनिक लुक दिया गया है और इंटीरियर भी शानदार बनाए गए हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार देर रात दिल्ली पहुंच गए हैं।

18 जनवरी 2016 को हुआ था भूमि पूजन

जानकारी हो कि 18 जनवरी 2016 को तत्कालीन राज्यपाल और वर्तमान में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने इसका भूमि पूजन किया था।

5606 स्क्वायर मीटर में बने इस भवन में झारखंड की संस्कृति की झलक पेश की गई है।

इसे भी पढ़ें

हेमंत सोरेन ने परिवार संग अजमेर दरगाह में ख्वाजा गरीब नवाज पर चढ़ाई चादर 

Share This Article
Exit mobile version