CM चंपाई बोले-PM के झारखंड दौर का कोई असर नहीं होगा

1 Min Read

रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झारखंड दौरे पर मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि कोई असर नहीं होगा। 10 साल देख लिया है, उनकी एक भी घोषणाएं पूरी नहीं हुई।

सभी घोषणाएं जुमला साबित हुई हैं। 10 साल में जनता उन्हें समझ गई है। केंद्र की बीजेपी सरकार सिर्फ जोड़ तोड़ की राजनीति कर रही है। झारखंड की चुनी हुई स्थिर सरकार को 2019 से ही गिराने की तिकड़म चल रही है।

निर्दोष हेमंत सोरेन को फंसा कर जेल भेज दिया गया। इससे झारखंड की जनता में काफी आक्रोश है। इस लोकसभा चुनाव में जनता अपना फैसला सुनायेगी और झारखंड से बीजेपी का नामो-निशां मिट जायेगा।

इसे भी पढ़ें

चाईबासा में PM मोदी बोले-बीजेपी ने बनाया झारखंड, कांग्रेस और बिहार के नेताओं ने किया था विरोध

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं