चिराग ने विपक्ष पर निशाना साधा, धनबाद में किया रोड शो [Chirag targeted the opposition, did a road show in Dhanbad]

1 Min Read

कहा-विकास को गति कोई दे सकता है तो वह डबल इंजन की सरकार

धनबाद। झारखंड में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए प्रचार का अंतिम दिन आज है। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान धनबाद पहुंचे।

धनबाद विधानसभा के प्रत्याशी राज सिन्हा और झरिया विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह के पक्ष में रोड शो किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि विकास को गति कोई दे सकता है तो वह डबल इंजन की सरकार।

पीएम मोदी का किया गुणगानः

रोड शो झरिया के आरएसपी कॉलेज से शुरू होकर विभिन्न इलाकों से गुजरते हुए चिराग ने जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा- पिछले 10 सालों में करोड़ों गरीब को बाहर निकालकर मोदी आर्थिक व्यवस्था को भी मजबूत किया है।

पिछले कई सालों से हमारे भगवान धूल मिट्टी में थे। हमारे प्रधानमंत्री अयोध्या में श्री राम का भव्य मंदिर बनवाया।

इसे भी पढ़ें

हमारा उद्देश्य है आम लोगो के काम करना , उनका विकास करना -चिराग पासवान [Our aim is to work for the common people and develop them – Chirag Paswan]

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं