जमशेदपुर। बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह झारखंड प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेयी की जुबान फिसल गई।
जमशेदपुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि वे उत्तरप्रदेश के सीएम कल्याण सिंह के करीबी रहे हैं।
पत्रकारों ने जब धनबाद से दागी चरित्र के ढुलू महतो को टिकट दिए जाने के सवाल किया, तब वह भड़के गये और इसकी-उसकी करने लगे।
फिर तुरंत ही उन्होंने खुद को संभाला और कहा कि बीजेपी कार्यकर्ताओं को यहां प्रताड़ित किया जा रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।
मीडिया से बातचीत में लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने बताया कि इस बार हम 400 पार करेंगे, जिसमें विवाद से घिरे धनबाद प्रत्याशी ढुल्लू महतो का भी एक सर होगा।
जमशेदपुर में बीजेपी के 44 वें स्थापना दिवस पर बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, झारखंड प्रभारी और सांसद लक्ष्मीकांत बाजपेयी पहुंचे थे।
उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं संग स्थापना दिवस मनाया।
इसे भी पढ़ें









