JEE मेंस की तैयारी कर रहे छात्र ध्यान दें

1 Min Read

रांची। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जेईई मेन जनवरी सत्र का आयोजन 27 जनवरी से हो रहा है। परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। इससे पहले 24 जनवरी को केवल बीआर्क एवं बी प्लानिंग की परीक्षा होगी।

परीक्षा को लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने विशेष दिशा-निर्देश जारी किया गया है। बताते चलें कि जेईई मेन बीई-बीटेक की परीक्षा 27, 29, 30, 31 जनवरी और एक फरवरी को होगी। पहली पाली में सुबह नौ से दोपहर 12 बजे और दोपहर तीन से छह बजे तक परीक्षा होगी।

अभ्यर्थियों को परीक्षा में अपना पासपोर्ट साइज फोटो लेकर जाना है। यह फोटो प्रवेश पत्र में दिए गए फोटो जैसा ही होना चाहिए। इसके अलावा एक फोटोयुक्त पहचान पत्र भी पास में रखना होगा। प्रवेश पत्र पर ही परीक्षा केंद्र की जानकारी रहेगी। अभ्यर्थियों को एनटीए ने शहर से दूरी, ट्रैफिक, मौसम, ट्रांसपोर्टेशन की स्थिति आदि बातों पर ध्यान देने को कहा है। 

इसे भी पढ़ें

कोलकाता-रांची बस में लाखों की डकैता

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं