पश्चिमी सिंहभूम के कराईकेला थाने में था पदस्थापित
चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम के कराईकेला थाने में पदस्थापित एएसआई ने अपने ही सर्विस राइफल इंसास से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है।
जानकारी के अनुसार मृतक का नाम कृष्णा साहू है। वह गुमला जिले का रहने वाला है। उसने बुधवार के अगले सुबह अपने ही सर्विस इंसास राइफल से खुद को गोली मार ली।
मानसिक दबाव में काम कर रहे कर्मीः
घटना के बाद पश्चिम सिंहभूम पुलिस संघ के सचिव संतोष कुमार एवं संयुक्त सचिव अमलेश कुमार घटनास्थल पहुंचे।
उन्होंने बताया कि पश्चिमी सिंहभूम जिला घोर नक्सल प्रभावित है। यहां नक्सलियों के अलावा मलेरिया से जवानों एवं पदाधिकारी को सालों साल लड़ना पड़ता है।
अधिकारियों का तबादला तो तीन साल में हो जाता है पर अन्य कर्मी ट्रांसफर-पोस्टिंग नहीं होने से मानसिक दबाव में काम करते रहते हैं।
यही वजह है कि इस तरह का कदम उठाने को मजबूर होते हैं। संघ ने वरीय पदाधिकारी से एसआईटी जांच की मांग की है।
घटनास्थल पहुंची पत्नी हो गई बेहोशः
घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार वाले गुमला से कराईकेला थाना पहुंचे हैं। मृतक की पत्नी और दो बेटे साथ में हैं।
घटना के बाद पत्नी का रो-रो का बुरा हाल है। वह बार-बार बेहोश हो रही है। एसपी पारस राणा की मौजूदगी में शव एवं हथियार को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की जा रही है।
जबकि बरामद हथियार गोली व अन्य सामान के साथ शव का वीडियो ग्राफी भी किया जा रहा है।
इंसास में थी 20 गोली लोडः
मृतक पुलिस पदाधिकारी के इंसास रायफल से एक ही गोली चली थी जिससे संभवतः उसकी मौत हुई, जबकि दूसरा गोली चैंबर में फंसा हुआ था।
18 गोली उसके मैगजीन में में ही रहा। घटना के बाद इंसास राइफल एवं गोली को जब्त कर ली गई है।
इसे भी पढ़ें
जयपुर-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस ट्रेन में आरपीएफ जवान ने चलाई गोलियां, एएसआई समेत 4 यात्रियों की मौत