रांची। झारखंड के कोडरमा संसदीय क्षेत्र से दूसरी बार जीत कर संसद जाने वाली अन्नपूर्णा देवी ने आज मंत्री पद की शपथ ली।
पिछली मोदी सरकार में अन्नपूर्णा देवी को केंद्रीय राज्य मंत्री बनाया गया था। अन्नपूर्णा देवी ओबीसी समाज से आती है और इस बार के चुनाव में झारखंड में सबसे अधिक मतों के अंतर से इन्होंने चुनाव जीता है।
बता दें कि अन्नपूर्णा देवी ने 2024 के लोकसभा चुनाव में वाम दल के विनोद सिंह को हराया है।
इसे भी पढ़ें
