पाकिस्तान ने जीता टॉस, टीम इंडिया करेगी पहले बल्लेबाजी [Pakistan won the toss, Team India will bat first]

2 Min Read

न्यूयॉर्क, एजेंसियां। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर भारत को पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी स्टेडियम में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 19वें मैच में भारतीय टीम के हौसले बुलंद हैं।

बारिश की वजह से टॉस आधे घंटे की देरी से हुआ। भारतीय समय के मुताबिक टॉस शाम 7:30 बजे होना था लेकिन बारिश के खलल डालने के वजह से टॉस आधे घंटे की देरी यानी रात 8:00 बजे हुआ।

भारत ने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है जबकि पाकिस्तान ने एक बदलाव करते हुए आजम खान की जगह इमाद वसीम को शामिल किया है।

भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें टी20 वर्ल्ड कप में आठवीं बार भिड़ रही हैं। इससे पहले 7 मैचों में से भारत ने 6 जीते हैं जबकि पाकिस्तान की झोली में एक जीत गई है। आंकड़ों में भारत का पलड़ा भारी है।

भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज।

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेट कीपर), उस्मान खान, फखर जमां, इमाद वसीम, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, मोहम्मद आमिर, हारिस रऊफ।

इसे भी पढ़ें

USA में भारत-पाक की भिडंत, स्टार खिलाड़ियों पर सबकी नजर

Share This Article
Exit mobile version