नई दिल्ली, एजेंसियां: मोदी 3.0 का शपथ ग्रहण समारोह शुरू हो चुका है। राष्ट्रपति भवन में सजे मंच पर सबसे पहले नरेंद्र मोदी ने पीएम पद की शपथ ली।
इसके बाद राजनाथ सिंह फिर अमित शाह को राष्ट्रपति ने शपथ दिलाई गई। नई सरकार में 71 मंत्री बनाए जा रहे हैं, जो बारी-बारी शपथ ले रहे हैं।
पीएम मोदी-राजनाथ सिंह ने ली शपथ
पीएम नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बन गए हैं, उनके साथ 71 मंत्री और शपथ लेंगे।
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने मोदी को पीएम पद की शपथ दिलाई। उनके बाद राजनाथ सिंह ने शपथ ली।
राजनाथ सिंह के बाद अमित शाह ने ली शपथ
अमित शाह ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ। शाह गांधीनगर से लगातार दूसरी बार सांसद बने हैं।
अमित शाह के बाद नितिन गडकरी ने ली शपथ
नितिन गडकरी ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ले ली है। वह नागपुर से सांसद हैं। गडकरी 1995 में पहली बार मंत्री बने थे।
गडकरी के बाद जेपी नड्डा ने ली शपथ
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी शपथ ले ली है। बीजेपी अध्यक्ष के तौर पर उनका कार्यकाल इसी माह समाप्त हो रहा है। नड्डा इससे पहले 2014 सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं।
जेपी नड्डा के बाद शिवराज सिंह चौहान ने ली मंत्री पद की शपथ
शिवराज सिंह चौहान ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ले ली है। शिवराज सिंंह ने लोकसभा चुनाव में विदिशा सीट से रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की थी।
वह अब तक 4 बार मध्यप्रदेश के सीएम रह चुके हैं।
निर्मला सीतारमण ने ली शपथ
निर्मला सीतारमण ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ले ली है। पिछली सरकार में उन्होंने वित्त मंत्री का कार्यभार संभाला था। वह दक्षिण में बीजेपी के सबसे चर्चित चेहरों में से एक हैं।
एस जयशंकर ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ
एस जयशंकर ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है। वह गुजरात से राज्यसभा सांसद हैं। पिछली सरकार में जयशंकर ने विदेश मंत्रालय संभाला था।
मनोहर लाल खट्टर ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ
मनोहर लाल खट्टर ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली है। वह दो बार हरियाणा के सीएम रह चुके हैं। इस बार वह करनाल लोकसभा सीट से जीतकर आए हैं।
एचडी कुमारस्वामी ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ
जेडीएस प्रमुख एचडी कुमारस्वामी ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है। कुमारस्वामी 2 बार सीएम रह चुके हैं।
इस बार वह कर्नाटक की मांड्या सीट जीतकर सांसद बने हैं। कुमारस्वामी की वोक्कालिगा वोट बैंक पर पकड़ मजबूत मानी जाती है।
पीयूष गोयल ने ली शपथ
पीयूष गोयल ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ, पीयूष गोयल की आर्थिक मामलों पर अच्छी पकड़ मानी जाती है, पिछली सरकार में यह वाणिज्य और उद्योगमंत्री रह चुके हैं।
इस बार पीयूष गोयल ने मुंबई नॉर्थ से चुनाव लड़ा और जीता था।
जीतनराम मांझी बने कैबिनेट मंत्री
जीतनराम मांझी ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है, वह बिहार के सीएम भी रह चुके हैं, मांझी 1980 में पहली बार MLA बने थे।
धर्मेंद्र प्रधान ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।
धर्मेंद्र प्रधान ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। पिछली मोदी कैबिनेट में धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा कौशल और विकास मंत्री का दायित्व संभाला था।
राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली
राजीव रंजन सिंह ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। 2021 से 2023 तक जेडीयू के अध्यक्ष रहे।
बिहार के मुंगेर से जेडीयू के सांसद हैं। ललन सिंह पहली बार केंद्र में मंत्री बने हैं।
सर्बानंद सोनोवाल ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली
सर्बानंद सोनोवाल ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। असम के डिब्रूगढ़ से जीतकर बीजेपी सांसद बने हैं।
असम के पूर्व मुख्यमंत्री भी रहे हैं। मोदी सरकार में पहले भी मंत्री रह चुके हैं।
डॉ. वीरेंद्र कुमार ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली
डॉ. वीरेंद्र कुमार ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ। वह मध्य प्रदेश की टीकमगढ़ लोकसभा सीट से चुनकर आए हैं।
2021 में वह सामाजिक न्याय आधिकारिता मंत्री बने थे।
राममोहन नायडू बने कैबिनेट मंत्री
टीडीपी से राम मोहन रायडू ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। वह 2014 में पहली बार 27 साल की उम्र में सांसद बने थे।
चंद्रबाबू नायडू की युवा ब्रिगेड का सबसे भरोसेमंद चेहरा हैं।
प्रह्लाद जोशी बने कैबिनेट मंत्री
प्रह्लाद जोशी ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली, वह कर्नाटक के धारवाड़ सीट से चुनाव जीते हैं, वह 5 बार सांसद रह चुके हैं।
पिछली सरकार में उन्होंने संसदीय कार्यमंत्री का पद संभाला था।
जुएल उरांव बने कैबिनेट मंत्री
जुएल उरांव ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ, वह ओडिशा के सुंदरगढ़ से सांसद हैं।
गिरिराज सिंह ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली
गिरिराज सिंह ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। बिहार के बेगूसराय से सांसद बने। 2002 से 2014 तक एमएलसी रहे। तीसरी बार सांसद बने हैं।
अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली
अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। ओडिशा से बीजेपी के राज्यसभा सांसद हैं। दूसरी बार केंद्र में मंत्री बने हैं।
1994 ओडिशा कैडर के आईएएस अधिकारी भी रहे हैं। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में रेल मंत्री रहे।
गुना से सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली
कांग्रेस से बीजेपी में आने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया की किस्मत लगातार सुनहरी बनी हुई है। वे मोदी सरकार 3.0 में भी मंत्री बने हैं।
वे मध्य प्रदेश की गुना सीट से चुनाव जीतकर आए हैं। वे लगातार दूसरी बार मोदी सरकार में मंत्री बन रहे हैं।
भूपेंद्र यादव ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ
भूपेंद्र यादव ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है। वह राजस्थान की अलवर सीट से सांसद चुने गए हैं।
वह पार्टी का बड़ा ओबीसी चेहरा हैं। पिछली मोदी सरकार में वह बीजेपी का बड़ा ओबीसी चेहरा भी रह चुके हैं।
कोडरमा से सांसद अन्नपूर्णा देवी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली
अन्नपूर्णा देवी ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। वह झारखंड के कोडरमा से सांसद हैं। वह मोदी सरकार में शिक्षा राज्यमंत्री भी रह चुकी हैं।
ओबीसी वर्ग में उनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है।
गजेंद्र सिंह शेखावत ने ली शपथ
गजेंद्र सिंह शेखावत ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। शेखावत केंद्र में जल शक्ति मंत्री रह चुके हैं।
राजस्थान की जोधपुर सीट से सांसद गजेंद्र सिंह युवाओं और किसानों में लोकप्रिय हैं।
किरण रिजिजू ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली
किरण रिजिजू ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। अरुणाचल प्रदेश वेस्ट से सांसद किरेन रिजिजू मोदी सरकार में दो बार मंत्री रह चुके हैं।
कानून मंत्री और खेल मंत्री का कार्यभार संभाल चुके हैं।
हरदीप सिंह पुरी बने मंत्री
हरदीप सिंह पुरी ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है, वह बीजेपी का बड़ा सिख चेहरा है। मोदी सरकार में वह दो बार मंत्री रह चुके हैं। वह यूपी से राज्यसभा सांसद हैं।
मनसुख मांडविया ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ
मनसुख मांडविया ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। वह गुजरात के पोरबंदर से सांसद हैं। वह पिछली मोदी सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं।
जी किशन रेड्डी बने मंत्री
जी किशन रेड्डी ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। वह तेलंगाना के सिकंदराबाद से सांसद हैं। वह तेलंगाना में बीजेपी के अध्यक्ष हैं और पिछली मोदी सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं।
चिराग पासवान ने ली शपथ
बिहार के हाजीपुर से सांसद चिराग पासवान ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है।
सीआर पाटिल बने कैबिनेट मंत्री
सीआर पाटिल ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है। वह गुजरात की नवसारी सीट से बीजेपी सांसद हैं। सीआर पाटिल गुजरात के सभी वर्गों में लोकप्रिय माने जाते हैं।
राव इंद्रजीत सिंह बने मंत्री
राव इंद्रजीत सिंह ने राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार की शपथ ली। वह हरियाणा के गुरुग्राम से सांसद हैं। मोदी सरकार में वह दो बार मंत्री रह चुके हैं। वह बीजेपी का ओबीसी चेहरा भी हैं।
जितेंद्र सिंह बने राज्यमंत्री
जितेंद्र सिंह ने राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार पद की शपथ ली। वह जम्मू कश्मीर के ऊधमपुर से सांसद है।
2012 में उन्होंने डॉक्टर की नौकरी छोड़कर राजनीति शुरू की थी। 2014 से वह लगातार चुनाव जीत रहे हैं।
अर्जुन राम मेघवाल बने राज्यमंत्री
राजस्थान के बड़े नेता और बीकानेर से सांसद अर्जुन राम मेघवाल ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली। वह राजस्थान में बीजेपी का दलित चेहरा भी हैं।
प्रताप राव जाधव बने राज्यमंत्री
प्रताप राव जाधव ने राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार पद की शपथ ली। वह महाराष्ट्र के बुलसाढ़ा से चार बार से सांसद हैं। प्रताप राव कभी मंत्रालयों की सलाहकार समिति के सदस्य रह चुके हैं।
जितिन प्रसाद बने राज्यमंत्री
जितिन प्रसाद ने राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार पद की शपथ ली है, वह पीलीभीत से सांसद हैं, केंद्रीय मंत्रालय में काम करने का जितिन प्रसाद को लंबा अनुभव है।
वह योगी सरकार में लोक निर्माण मंत्री भी रह चुके हैं।
जयंत चौधरी बने राज्यमंत्री
जयंत चौधरी ने ली राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार पद की शपथ। जयंत चौधरी 2009 में पहली बार मथुरा से सांसद बने थे।
पश्चिमी यूपी में जयंत की मजबूत जाट और किसान नेता की छवि है।
श्रीपद येस्सो नाइक ने ली राज्यमंत्री पद की शपथ
श्रीपद नाइक ने राज्यरमंत्री पद की शपथ ली, वह उत्तचरी गोवा सीट से सांसद हैं। श्रीपद नाइक 1994 से राजनीति में सक्रिय हैं।
वह 2009 से लगातार चुनाव जीत रहे हैं। वह अटल सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।
पंकज चौधरी बने राज्यमंत्री
यूपी के महाराजगंज से सांसद पंकज चौधरी ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली है। वह लगातार तीसरी बार चुनाव जीते हैं। ओबीसी मतदाताओं पर उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है।
कृष्ण पाल गुर्जर बने राज्यमंत्री
कृष्ण पाल गुर्जर ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली है, वह हरियाणा के फरीदाबाद से सांसद हैं।
रामदास अठावले बने राज्यमंत्री
महाराष्ट्र के राज्यसभा सांसद रामदास अठावले ने राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार की शपथ ली।
भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर के बेटे रामनाथ ठाकुर ने ली राज्यमंत्री पद की शपथ
भारत रत्न से सम्मानित बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर के बेटे रामनाथ ठाकुर भी पहली बार मोदी सरकार में मंत्री बन गए हैं।
वे 2020 में राज्यसभा के लिए चुने गए थे।
नित्यानंद राय ने ली राज्यमंत्री पद की शपथ
बिहार के उजियारपुर से सांसद नित्यानंद राय ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली है। नित्यानंद को संगठन और सरकार में काम करने का लंबा अनुभव है।
वी सोमन्ना-चंद्रशेखर पेम्मासानी ने ली राज्यमंत्री पद की शपथ
वी सोमन्ना ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली, इसके अलावा टीडीपी कोटे से सांसद चंद्रशेखर पेम्मासानी ने भी राज्यमंत्री पद की शपथ ली। वह पहली बार चुनाव लड़े और सांसद भी बन गए।
अनुप्रिया पटेल ने ली राज्यमंत्री पद की शपथ
अनुप्रिया पटेल ने मंत्री पद की शपथ ली है, वह मिर्जापुर से सांसद हैं। अनुप्रिया पूर्वांचल की बड़ी ओबीसी नेता हैं।
प्रो एसपी सिंह बघेल ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली
प्रो एसपी सिंह बघेल ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। आगरा से बीजेपी के सांसद हैं। पिछली सरकार में भी मंत्री रहे थे. पांचवीं बार सांसद बने हैं।
शोभा करांदलाजे ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली
शोभा करांदलाजे ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। कर्नाटक के बेंगलुरु उत्तर से बीजेपी की सांसद हैं। तीसरी बार सांसद बनी हैं। पिछले सरकार में भी मंत्री थी।
कीर्तिवर्धन सिंह ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली
कीर्तिवर्धन सिंह ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। यूपी के गोंडा से बीजेपी के सांसद हैं। 2014 में समाजवादी पार्टी से बीजेपी में शामिल हुए। पांचवीं बार लोकसभा सांसद बने हैं।
बनवारी लाल वर्मा ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली
बनवारी लाल वर्मा ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। पिछली सरकार में भी मंत्री रहे। 2020 में राज्यसभा सांसद बने। बीजेपी ओबिसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।
बीएल वर्मा ने ली राज्यमंत्री पद की शपथ
बीएल वर्मा ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली। वह उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद हैं। 2018 में वह यूपी बीजेपी के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं।
शांतनु ठाकुर ने ली राज्यमंत्री पद की शपथ
पश्चिम बंगाल के बनगांव से सांसद शांतनु ठाकुर को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है।
सुरेश गोपी ने ली राज्यमंत्री पद की शपथ
केरल में भाजपा का खाता खोलने वाले सुरेश गोपी ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली है। उन्होंने केरल की 20 सीटों में त्रिशूर सीट पर पहली बार बीजेपी केा जीत दिलाई है। वह मलयालम फिल्मों के मशहूर अभिनेता रह चुके हैं।
एल मुरुगन ने ली राज्यमंत्री पद की शपथ
एल मुरुगन ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली है। वह मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद हैं।
अजय कुमार टम्टा को ने ली राज्यमंत्री पद की शपथ
उत्तराखंड की राजनीति पर मजबूत पकड़ रखने वाले अजय कुमार टम्टा को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है।
मलयाली एक्टर सुरेश गोपी ने ली राज्यमंत्री पद की शपथ
केरल की त्रिशूर सीट से जीतकर आए बीजेपी नेता और मलयाली एक्टर सुरेश गोपी पहली बार केंद्र सरकार में मंत्री बन गए हैं।
वे 2016 में बीजेपी के राज्यसभा सांसद बने थे। उनकी जीत ने केरल में बीजेपी का खाता खोला है।
बांदी संजय कुमार ने ली राज्यमंत्री पद की शपथ
तेलंगाना की करीमनगर सीट से जीत हासिल करने वाले बीजेपी सांसद बांदी संजय कुमार ने भी मंत्री पद की शपथ ली। वे तेलंगाना में बीजेपी अध्यक्ष भी रहे हैं।
कमलेश पासवान ने ली राज्यमंत्री पद की शपथ
यूपी के बांसगांव से सांसद कमलेश पासवान ने भी मंत्री पद की शपथ ली है।
भागीरथ चौधरी ने ली राज्यमंत्री पद की शपथ
अजमेर से दूसरी बार चुनाव जीतने वाले भागीरथ चौधरी ने राज्यमंत्री पद की शपथ पद की शपथ ली। वे पहली बार केंद्र सरकार में मंत्री बने हैं।
सतीश चंद्र दुबे ने ली राज्यमंत्री पद की शपथ
सतीश चंद्र दुबे राज्यसभा सांसद हैं। वे 2014 में बाल्मीकिनगर से सांसद का चुनाव जीत चुके हैं। वे पहली बार केंद्र सरकार में मंत्री बने हैं।
संजय सेठ ने ली राज्यमंत्री पद की शपथ
झारखंड की राजधानी रांची से लोकसभा चुनाव में दो बार जीत अपने नाम करने वाले संजय सेठ ने पहली बार केंद्र में मंत्री पद की शपथ ली है। संजय सेठ पहली बार 2019 में सांसद चुने गये थे।
2024 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा ने संजय सेठ पर पूर्ण भरोसा जताया और रांची जैसी हॉट सीट से उन्हें दुबारा से मैदान में उतारा था।
इसबार उनका मुकाबला सुबोधकांत सहाय की बेटी यश्स्विनी सहाय से था, जो कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रहीं थी।
दुर्गादास उइके ने ली राज्यमंत्री पद की शपथ
दुर्गादास उइके बैतूल से दो बार सांसद हैं। वे पहली बार केंद्र में मंत्री बने हैं। राजनीति में आने से पहले वे शिक्षक थे।
रक्षा खडसे ने ली राज्यमंत्री पद की शपथ
महाराष्ट्र की रावेर सीट से चुनी गईं रक्षा खडसे को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। वे बीजेपी नेता एकनाथ खडसे की बहू हैं।
सुकांता मजूमदार ने ली राज्यमंत्री पद की शपथ
पश्चिम बंगाल में बीजेपी अध्यक्ष सुकांता मजूमदार भी पहली बार केंद्र में मंत्री बन गए हैं। वे शिक्षा के क्षेत्र से राजनीति में आए थे। वे बंगाल की बालुरघाट सीट से चुनाव जीतकर आए हैं।
सावित्री ठाकुर ने ली राज्यमंत्री पद की शपथ
सावित्री ठाकुर ने मंत्री पद की शपथ ली। वे एमपी के धार सीट से चुनकर आई हैं। वे पहली बार केंद्र में मंत्री बनी हैं।
इसे भी पढ़ें
