अमित शाह की दो टूक- जब तक भाजपा है देश में अल्पसंख्यक को आरक्षण नहीं मिलेगाः अमित शाह [Amit Shah’s clear statement- As long as BJP is there in the country, minorities will not get reservation: Amit Shah]

4 Min Read

पलामू। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चुनाव प्रचार को लेकर आज पलामू दौरे पर हैं। यहां उन्होंने कहा कि 13 तारीख को आपको वोट करना है। यहां हमारी बहन पुष्पा देवी प्रत्याशी हैं। उनको प्रचंड वोट से जिताकर विधानसभा भेजना है।

हम भाजपा की सरकार लाने की अपील करने आए हैं। यहां की सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है। जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी की सरकार पूरे देश में सबसे ज्यादा क्रप्ट है। सबसे ज्याद भ्रष्ट सरकार कहीं पर है तो वो झारखंड में है।

किसी ने 350 करोड़ एक साथ देखा है क्या। एक कांग्रेस के सांसद के घऱ से 350 करोड़ पकड़ा गया। उसको गिनने के लिए 27 मशीनें लाई गई। सारी मशीनें थक गई। आलमगीर आलम के घऱ से 30 करोड़ पकड़ा गया। मगर हेमंत जी कुछ नहीं करते। कांग्रेस पार्टी कुछ नहीं करती।

आज मैं पूछने आया हूं ये पैसा किसका है। ये पैसा झारखंड के युवाओं का है। आप पुष्पा देवी जी को जिता दो मैं आपको बताता हूं कि जिन्होंने भी भ्रष्टाचार किया है उसको उल्टा लटकाकर सीधा करने का काम भाजपा करेगी। भ्रष्टाचार करने वालो की जगह नरेंद्र मोदी जी के शासन में जेल के पीछे है।

अल्पसंख्यक को आरक्षण नहीं मिलने देंगेः

साह ने कहा कि ये कांग्रेस पार्टी ओबीसी विरोधी पार्टी जब जब शासन में रही तब पिछड़ा वर्ग का विरोध किया। पिछड़ा वर्ग के साथ अन्याय किया। काका साहेब कालेलकर कमीशन 1950 में बना और 1950 में बनने के बाद इसकी रिपोर्ट गायब हो गई।

मंडल कमीशन भी पिछड़ों को आरक्षण देने के लिए बना। इंदिरा जी ने, राजीव गांधी ने मंडल कमीशन का विरोध किया। और केंद्रीय संस्थानों में ओबीसी को पिछड़ा वर्ग 27 प्रतिशत आरक्षण देने में उन्होंने सालों लगा दिए।

नरेंद्र मोदी ने दिया पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षणः

2014 में आपने नरेंद्र मोदी सरकार बनाई। मोदी जी ने केंद्र की सभी परीक्षाओं में, और सभी नौकरियों में पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण देने का काम मोदी जी ने किया। मोदी जी पिछड़ा वर्ग आयोग बनाया। आयोग को संवैधानिक दर्जा देने काम नरेंद्र मोदी ने किया।

कांग्रेस पार्टी आरक्षण और संविधान की बात करती है। मगर हमारे संविधान में कहीं भी धर्म के नाम पर आरक्षण का स्थान नहीं है। कोई भी धर्म विशेष को कभी आरक्षण नहीं दे सकते।

कांग्रेस पार्टी को अभी महाराष्ट्र में कोई उलेमाहों के समूह ने उनको एक ज्ञापन दिया कि 10 प्रतिशत आरक्षण मुस्लमानों को दिया जाएग।

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हम इसमें आपकी मदद करेंगे। मैं पूछने आया हूं कि मुस्लमानों को 10 प्रतिशत आरक्षण मिलता है तो कम किसका होगा। ये कांग्रेस पार्टी पिछड़ा वर्ग, दलित, आदिवासी का आरक्षण काटकर मुस्लमानों को देना चाहती है।

मैं राहुल गांधी को चेताना चाहता हूं कि आपके मन जो भी षडयंत्र हो, राहुल बाबा जब तक भाजपा है देश में अल्पसंख्यक को आरक्षण नहीं मिलेगा। पिछड़ वर्ग, दलित और आदिवासी को आरक्षण बाबा साहेब अंबेडकर ने दिया है। हम इसका अपमान नहीं होने देंगे।

इसे भी पढ़ें

पलामू में गरजे अमित शाह, भाजपा की सरकार बनी तो भ्रष्टाचारियों को उल्टा लटका कर सीधा करेंगे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं