AJSU:
रांची। पश्चिम अफ्रीकी देश नाइजर में आतंकवादियों द्वारा अपहृत झारखंड के गिरिडीह जिले के बाग़ोदर के पांच भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी को लेकर आजसू पार्टी लगातार प्रयासरत है। यह पांच मजदूर इस साल 25 अप्रैल को नाइजर की राजधानी नियामे से करीब 115 किलोमीटर दूर तिल्लाबेरी के सकोइरा में पावर ट्रांसमिशन परियोजना पर काम कर रहे थे, तभी उन्हें आतंकियों ने अगवा कर लिया था।
AJSU:विदेश मंत्रालय ने आजसू को बताया
विदेश मंत्रालय ने आजसू को बताया है कि अपहृत भारतीय सुरक्षित हैं और उनकी जान को कोई खतरा नहीं है। साथ ही, मंत्रालय ने माली में भी राजनयिक संपर्क सक्रिय कर रखे हैं ताकि सीमा पार संभावित खतरों का प्रभाव कम किया जा सके।
AJSU:सुदेश महतो ने कहा
राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो ने कहा कि आजसू पार्टी लगातार विदेश मंत्रालय के संपर्क में है और झारखंड के मजदूरों की सुरक्षित वापसी के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने इसे पार्टी का संकल्प बताया।
इसे भी पढ़ें
AJSU: की प्रमंडलीय कार्यशाला में बोले सुदेश महतो- पार्टी को ग्राम स्तर तक सशक्त करें कार्यकर्ता