विधानसभा चुनाव में एक बार फिर उम्र विवाद, अब कांग्रेस ने सीता सोरेन से पूछा ये सवाल [Age controversy once again in assembly elections, now Congress asked this question to Sita Soren]

IDTV Indradhanush
2 Min Read

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में उम्र को लेकर एक बार फिर विवाद हुआ है। इस बार कांग्रेस ने जामताड़ा से BJP प्रत्याशी और CM हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन की उम्र पर आपत्ति जताई है।

निर्वाची पदाधिकारी को दिया गया पत्रः

इस मामले में निर्वाची पदाधिकारी को जामताड़ा विधानसभा सीट से महागठबंधन के उम्मीदवार डॉ इरफान अंसारी के चुनाव एजेंट अजहरुद्दीन ने एक आपत्ति पत्र सौंपा है। अजहरुद्दीन ने निर्वाची पदाधिकारी से मामले की सघन जांच करने की बात कही है।

5 साल में 6 वर्ष कैसे बढ़ी आयुः

इस पत्र में बताया गया है कि सीता मुर्मू सोरेन साल 2019 में जामा विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी थीं और 2024 चुनाव में वह जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी हैं।

इन दोनों चुनाव के बीच 5 साल का अंतर है, लेकिन सीता सोरेन के दोनों चुनावी हलफनामों में उनकी उम्र में 6 वर्ष का अंतर दर्ज है। इस अंतर से शक पैदा हो रहा है कि सीता द्वारा दी गयी जानकारी की प्रामाणिकता में असंगतियां हो सकती हैं।

अजहरुद्दीन ने निर्वाची पदाधिकारी से अनुरोध किया है कि अगर जांच में किसी भी प्रकार की अनियमितता पायी जाती है, तो BJP उम्मीदवार सीता मुर्मू सोरेन का नामांकन रद्द कर दिया जाए।

इसके साथ ही इस मामले में उन्होंने तत्काल कार्रवाई की मांग की है, ताकि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनी रहे। उन्होंने जामताड़ा उपायुक्त और आब्जर्वर को भी उक्त मामले से अवगत कराया है।

इसे भी पढ़ें

सीता सोरेन का बीजेपी से क्यों हुआ मोहभंग ? इन नेताओं पर लगा रहीं दगाबाजी का आरोप

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं