रांची। झारखंड में उत्पाद सिपाही भर्ती के लिए दौड़ के नियम बदलने वाले हैं। 12 अभ्यर्थियों की मौत के बाद सरकार ने यह फैसला लिया है।
अभ्यर्थियों को 60 मिनट में 10 किलोमीटर तक दौड़ना होता था। लेकिन अब यह नियम बदलने वाला है।
पुलिस विभाग अब दौड़ की दूरी और समय दोनों में बदलाव करने जा रही है। इसके लिए पुलिस विभाग ने सरकार से समक्ष दो विकल्प रखे हैं।
पहला विकल्प यह है कि अभ्यर्थियों को 5 से 6 मिनट में 1.6 किलोमीटर दौड़ना होगा, जबकि दूसरा विकल्प यह है कि अभ्यर्थियों को 25 मिनट में 5 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।
यह बदलाव आने वाले परीक्षाओं और भर्ती प्रक्रिया में लागू होंगे। पुलिस विभाग के एक डीआईजी रैंक के अधिकारी ने बताया कि सरकार को इन दोनों विकल्पों के बारे में बताया गया है। इन नियमों में बदलाव के बाद अभ्यर्थियों को 10 किलोमीटर नहीं दौड़ना होगा।
भारतीय सेना में भर्ती के ये हैं नियम
बता दें कि भारतीय सेना में भर्ती होने के लिए 5.45 मिनट में 1.6 किलोमीटर दौड़ना होता है। जबकि महिलाओं को इसके लिए 7:30 मिनट का समय मिलता है।
अर्धसैनिक बलों के लिए 5 किलोमीटर की दौड़ को 24 मिनट मिनट में पूरी करनी होती है। जबकि महिलाओं को साढ़े आठ मिनट में 1.6 किलोमीटर दौड़ना होता है।
झारखंड में चल रही सिपाही भर्ती प्रक्रिया करीब 80% पूरी हो चुकी है। इस दौरान 12 अभ्यर्थियों की मौत के बाद देशभर में दौड़ के मानकों पर चर्चा हो रही है। इसमें जरूरी बदलाव की बात की जा रही है।
बची गई भर्ती पुराने नियमों से ही होगी
हालांकि सिपाही भर्ती की बची हुई 20% प्रक्रिया पुराने नियमों पर ही होगी। नियमों में जो बदलाव है वह आगामी भर्तियों पर लागू होगा।
इसे भी पढ़ें