सेल्फी ले रहे युवक की स्वर्णरेखा नदी में डूबने से हुई मौत [Young man taking selfie died due to drowning in Swarnarekha river]

1 Min Read

रांची। राजधानी रांची के हुंडरू फॉल में एक युवक की सेल्फी लेते वक्त डूबने से मौत हो गई है। युवक पश्चिम बंगाल के पश्चिमी मेदिनीपुर का रहने वाला था।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक युवक का नाम अनिमेष दास था और वह पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर का रहने वाला था।

2 बसों से हुंडरू फॉल घूमने आए थे 78 विद्यार्थी

आइडियल कोचिंग सेंटर (सबंग) के 78 विद्यार्थी व शिक्षक दो बसों से रांची के अनगड़ा प्रखंड स्थित हुंडरू फॉल घूमने आये थे।

शिक्षक गौतम कुमार मान्ना ने बताया कि अनिमेष दास व सुधांशु प्रधान पांच-छह सहपाठियों के साथ हुंडरू फॉल से ऊपर स्वर्णरेखा नदी में नहाने गये थे। इसी दौरान दोनों युवकों का पैर फिसला और वे नदी में जा गिरे।

साथियों ने दोनों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे असफल रहे। सुधांशु प्रधान किसी प्रकार पत्थर की ओट में फंस गया, जिससे उसकी जान बच गयी। अनिमेष दास गहरे पानी में डूब गया।

इसे भी पढ़ें

सोना उगलने वाली स्वर्णरेखा हुई मैली

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं